तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन
आगरा। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा मंडल रेलवे प्रशासन ईदगाह रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज (FOB), प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय, डस्टबिन तथा अन्य यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में अधिकारियों द्वारा स्वच्छता कार्यों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने और स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कूड़ेदानों की नियमित सफाई और अपशिष्ट के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा केवल डस्टबिन में ही डालें। आगरा मंडल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, स्वच्छ और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए स्वच्छता व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।





