आगरा मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार: हाई स्पीड ट्रायल का पहला चरण शुरू

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश मेट्रो स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — मोहम्मद सुमेर / मोनिस उद्दीन 

आगरा। आगरा मेट्रो परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए हाई स्पीड ट्रेन ट्रायल का पहला चरण सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। मानकामेश्वर से आईएसबीटी रैंप क्षेत्र तक बढ़ी हुई गति पर ट्रायल रन किया गया, जिसमें ट्रेन को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित किया गया।आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक परिचालन शुरू करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यूपीएमआरसी द्वारा चरणबद्ध तरीके से ट्रायल किए जा रहे हैं, जिसमें अगले चरण में ट्रेन 50-60 किमी प्रति घंटे और अंतिम चरण में 80-90 किमी प्रति घंटे की डिज़ाइन गति से दौड़ेगी। फुल स्पीड ट्रायल के बाद यात्रियों के लिए सेवाओं के विस्तार का रास्ता साफ होगा। वहीं, दूसरे कॉरिडोर (आगरा कैंट से आगरा कॉलेज) का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। यूपीएमआरसी का लक्ष्य आगरा के नागरिकों को सुरक्षित, तेज और आधुनिक मेट्रो सेवा प्रदान करना है, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *