आगरा में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप

Exclusive आगरा उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार हादसा

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / मोनिस उद्दीन 

आगरा। शहर के थाना एत्मादौला क्षेत्र स्थित ट्रांस यमुना फेस-1 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि एक मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक लोहे का भारी गार्डर असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर तीन मजदूर भी ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, हालत गंभीर होने के चलते इलाज के दौरान तीनों मजदूरों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक मजदूरों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *