आपत्तिजनक वीडियो के बाद कॉमेडियन बाबू गप्पी ने मांगी सार्वजनिक माफी

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग वायरल सोशल मीडिया

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले वीडियो को लेकर विवादों में आए आगरा के मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी ने नया वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में उन्होंने कहा कि यदि उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उसके लिए क्षमा चाहते हैं। गौरतलब है कि बाबू गप्पी का महिलाओं को लेकर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद यह विवाद और बढ़ गया।

वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने भी मामले का संज्ञान लिया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बाबू गप्पी को नोटिस भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच बाबू गप्पी ने नया वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उनका यह माफी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *