पंजाब से आगरा पहुंचे 100 से अधिक छात्र, मेट्रो की आधुनिक तकनीक और खूबसूरत स्टेशनों को देखकर हुए उत्साहित

City/ STATE'S Entertainment NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश मेट्रो स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट –फरहान खान / देवेंद्र राजपूत 

आगरा। पंजाब के फिरोजपुर स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बज़ीतपुर के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ आगरा मेट्रो का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आगरा मेट्रो की आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक स्टेशनों और नवीनतम तकनीक की जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने मेट्रो में सफर कर इसके संचालन और सुविधाओं को करीब से समझा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन से ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। पहली बार मेट्रो में सफर करने वाले कई छात्र-छात्राएं खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने यात्रा के दौरान भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की विशेषताओं और आधुनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आगरा मेट्रो डिपो के आकर्षक 3डी मॉडल के माध्यम से डिपो के संचालन और कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। आगरा मेट्रो की टीम ने विद्यार्थियों को मेट्रो की आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका से अवगत कराया। छात्रों को बताया गया कि मेट्रो एक पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था है, जो निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने, यातायात के दबाव को घटाने और प्रदूषण नियंत्रण में योगदान देने में सहायक है।

इस दौरान विद्यार्थियों को मेट्रो में यात्रा करने के नियमों और टिकट व्यवस्था सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। टीम ने बताया कि शहरवासी मेट्रो का उपयोग करके सड़क पर लगने वाले जाम और धूल जैसी समस्याओं से बचते हुए अपनी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बना सकते हैं। छात्रों के साथ आए स्कूल प्रतिनिधि एवन भल्ला ने आगरा मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगरा में उपलब्ध आधुनिक मेट्रो परिवहन प्रणाली की सराहना की। इस अवसर पर आगरा मेट्रो के स्टेशन कंट्रोलर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन, तकनीकी विकास और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने का अवसर मिला। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित इस पहल ने छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *