कंगना रनौत प्रकरण में नया मोड़, सांसद के वकील ने भेजा कानूनी नोटिस

City/ STATE'S CRIME Exclusive POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश दीवानी बीजेपी भाजपा भारतीय जनता पार्टी स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / मोहम्मद सुमेर 

आगरा। चर्चित कंगना रनौत प्रकरण ने अब नया कानूनी मोड़ ले लिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत की ओर से उनके अधिवक्ता द्वारा आगरा के अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि रमाशंकर शर्मा द्वारा दिए गए बयानों और लगाए गए आरोपों से कंगना रनौत की छवि को नुकसान पहुंचा है, जिससे उनकी मानहानि हुई है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफीनामा जारी किया जाए, अन्यथा आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और राजनीतिक व कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है। वहीं अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह उन पर दबाव बनाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी बातें कही हैं, वह तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर कही गई हैं। शर्मा ने यह भी कहा कि वह नोटिस का विधिक तरीके से जवाब देंगे और किसी प्रकार के दबाव में आने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि यह पूरा मामला किसानों पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर अदालत में लंबित परिवाद से जुड़ा हुआ है। इसी प्रकरण को लेकर पहले भी कई बार बयानबाजी और कानूनी बहस देखने को मिल चुकी है। अब सांसद कंगना रनौत की ओर से भेजे गए मानहानि नोटिस ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है, क्योंकि दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अडिग नजर आ रहे हैं। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा नोटिस का क्या जवाब देते हैं और आगे अदालत में क्या रुख अपनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *