तहकीकात TODAY
रिपोर्ट — फरहान खान / राजकुमार मीना
आगरा। जिला स्तर आश्रय गृह निरीक्षण समिति, आगरा द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं राजकीय बाल गृह (शिशु), आगरा का भौतिक निरीक्षण किया गया। समिति ने संस्थानों में रह रहे बच्चों एवं किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आवास, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। संबंधित अधिकारियों से संस्थानों में संचालित व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की गई।

निरीक्षण समिति की अध्यक्षता अपर जिला जज संगीता कुमारी ने की। इस दौरान अपर जिला जज विराट कुमार श्रीवास्तव, यशवंत सरोज, लोकेश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी मौजूद रहे। संस्थान के अधीक्षक ने समिति को व्यवस्थाओं और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। समिति ने बच्चों एवं किशोरों के हितों को प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।





