आगरा उत्तर में 10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

City/ STATE'S POLITICS आगरा प्रदेश सरकार बीजेपी भाजपा भारतीय जनता पार्टी स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — इस्लाम अब्बास 

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने की पहल की गई। शनिवार, 26 सितंबर 2026 को आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।

इन कार्यों के लिए आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराई गई है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मौजूद रहे। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की उपस्थिति में केंद्रीय राज्य मंत्री ने सेंट्रल पार्क में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया गया। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों को आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने विचार रखे।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर उपाध्यक्ष नवीन गौतम, मनमोहन कुशवाह, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण सहित वरिष्ठ, महिला और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक निधि से प्रस्तावित इन विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। समारोह में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *