अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने की तैयारी, प्रशासन ने कराई मुनादी

City/ STATE'S Cover Story CRIME Exclusive आगरा उत्तर प्रदेश नगर निगम पुलिस प्रशासन प्रदेश सरकार शाशन / प्रशासन स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / मोनिस उद्दीन 

आगरा। अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्र को खाली कराने के लिए व्यापक स्तर पर मुनादी कराई गई, ताकि वहां रह रहे लोगों को समय रहते सूचना मिल सके और वे स्वयं अपने स्तर पर स्थान खाली कर सकें।

सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) और उप जिलाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध कब्जे हटाकर स्थान खाली कर दें, अन्यथा नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन द्वारा की गई मुनादी के दौरान लोगों को चेतावनी दी गई कि समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी और अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे स्वेच्छा से स्थान खाली करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।


कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को भी सतर्क रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और नियमों के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। यह मुनादी आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में अवैध रूप से बनी झुग्गी-झोपड़ियों को खाली कराने की प्रस्तावित कार्रवाई के तहत कराई गई। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *