फतेहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी वीकेश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने पीछा कर रहे दूसरे आरोपी को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट और छिनैती की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और पूर्व की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। संयुक्त पुलिस टीम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *