फ्रिज की बर्फ में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। शहर के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा क्षेत्र में एक घर के फ्रिज के भीतर जमी बर्फ में शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई देने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। देखते ही देखते घर के बाहर दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई और प्रसाद का वितरण भी शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के पिघलने की चर्चाओं के बीच इस बर्फीली आकृति की तुलना अमरनाथ के शिवलिंग से की जा रही है। श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ दर्शन कर रहे हैं और श्रद्धापूर्वक चढ़ावा भी अर्पित कर रहे हैं।

हालांकि, इस घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। एक वर्ग इसे भगवान शिव की कृपा और दिव्य संकेत मान रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसे फ्रिज के भीतर तापमान और नमी के कारण स्वाभाविक रूप से बनी बर्फ की आकृति बता रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बर्फ कई बार संयोगवश ऐसी आकृतियां बना सकती है, जिन्हें लोग अपनी आस्था और दृष्टिकोण के अनुसार अलग-अलग रूप में देखते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां इसे लेकर समर्थन और आलोचना दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल इस मामले में किसी वैज्ञानिक संस्था या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह घटना आस्था और वैज्ञानिक सोच के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *