आगरा मंडल में समापन भुगतान और ऑनलाइन पेंशन आदेश सौंपे गए

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में जुलाई-2026 के दौरान सेवानिवृत्त हुए 27 रेल कर्मचारियों के सम्मान में शुक्रवार को मंडल कार्यालय में गरिमामयी समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र एवं ऑनलाइन पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) प्रदान किए गए।मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन एवं सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभी देयकों का भुगतान एनईएफटी (NEFT) के माध्यम से किया गया। साथ ही सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन पेंशन पेमेंट ऑर्डर भी जारी किए गए।

समारोह का शुभारंभ सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन कुमार ने अपने संबोधन के साथ किया। उन्होंने भारतीय रेल में कर्मचारियों द्वारा दी गई दीर्घकालीन, समर्पित और सफल सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना भी की। सेवा प्रमाणपत्र और पेंशन संबंधी दस्तावेज सौंपने के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सेवा का समापन है, संबंधों का नहीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सभी कर्मचारी रेल परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे। कार्यक्रम में समापन अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *