तहकीकात TODAY
रिपोर्ट — मोहम्मद सुमेर / मोनिस उद्दीन
आगरा। बसौनी थाना पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक बकरी और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का संदेश गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाके में बकरी चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। मामले की सूचना मिलते ही बसौनी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। ग्रामवासियों के सहयोग से पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है, जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिल सकती है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है थाना पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। साथ ही ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।





