आगरा मे महिला अधिवक्ता निलोफर से मारपीट व अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश कोर्ट स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — राजकुमार मीना 

आगरा। थाना लोहामंडी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां महिला अधिवक्ता निलोफर ने थाने में तैनात एक दरोगा पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित अधिवक्ता थाना लोहामंडी के बाहर पुलिस के खिलाफ धरना देते हुए

बताया जा रहा है कि यह घटना 11 मार्च की है, जब अधिवक्ता निलोफर अपने क्लाइंट के साथ न्याय की गुहार लेकर लोहामंडी थाने पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद दरोगा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की।

   

पीड़ित अधिवक्ता निलोफर इस मामले में उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक उन्हें केवल “जांच जारी है” कहकर टाल-मटोल किया जा रहा है। इसी के विरोध में कुछ दिन पूर्व वह महिला थाना लोहामंडी के बाहर न्याय की मांग को लेकर धरने पर भी बैठ चुकी हैं, जिससे मामला और तूल पकड़ गया है।

अधिवक्ता शीबा खान कोषाध्यक्ष भीम आर्मी / आजाद समाज पार्टी आगरा

मामले को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के लीगल सेल भी सक्रिय हो गए हैं। जिलाध्यक्ष एडवोकेट योगेश गौतम और कोषाध्यक्ष शीबा खान पीड़ित अधिवक्ता के समर्थन में सामने आए हैं। उनके साथ पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं का कहना है कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल उक्त घटना से अधिवक्ता समाज मे भारी आक्रोश है।

अधिवक्ता योगेश गौतम जिलाध्यक्ष भीम आर्मी / आजाद समाज पार्टी आगरा

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित अधिवक्ता को जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब थाने और चौकियों में ही महिलाओं के साथ अभद्रता होगी, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *