बरहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — मोहम्मद सुमेर /मोनिस उद्दीन 

आगरा। जनपद के थाना बरहन क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। बरहन पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पर सख्ती का संदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मथुरा रोड स्थित रेलवे पुल के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने लक्ष्मण नामक अभियुक्त को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बरहन पुलिस टीम की इस सतर्कता और तत्परता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *