जन्माष्टमी पर मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ इस्तिकार खान 

आगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान मथुरा में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार किया है। आगरा मंडल की ओर से चार ट्रेनों का विस्तार, 14 विशेष ट्रेनों एवं अतिरिक्त रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत मथुरा, आगरा, दिल्ली, जयपुर, ग्वालियर, झांसी और पलवल के बीच यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस को 3 और 6 सितंबर 2026 को मथुरा जंक्शन तक विस्तारित किया गया है। वापसी में गाड़ी संख्या 11902 आगरा कैंट–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 4 और 7 सितंबर को मथुरा जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 14212 नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को 3 से 7 सितंबर तक ग्वालियर तक विस्तारित किया गया है। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 14211 आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 से 8 सितंबर तक ग्वालियर से शुरू होगी। 3 से 5 सितंबर तक तीन फेरों में 09721 जयपुर–मथुरा अनारक्षित स्पेशल संचालित होगी। यह जयपुर से दोपहर 1 बजे रवाना होकर शाम 6:50 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 09722 मथुरा–जयपुर अनारक्षित स्पेशल रात 8 बजे मथुरा से चलकर अगले दिन रात 2:35 बजे जयपुर पहुंचेगी। 3 से 5 सितंबर तक 04410 हजरत निजामुद्दीन–मथुरा विशेष ट्रेन सुबह 10:30 बजे निजामुद्दीन से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में 04409 मथुरा–हजरत निजामुद्दीन दोपहर 1:35 बजे चलकर शाम 4:45 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी अवधि में 04412 हजरत निजामुद्दीन–मथुरा विशेष ट्रेन सुबह 9:45 बजे रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में 04411 मथुरा–हजरत निजामुद्दीन दोपहर 12:50 बजे मथुरा से रवाना होकर शाम 4:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। 2 से 6 सितंबर तक पांच फेरों में 01941 आगरा कैंट–पलवल मेमू स्पेशल सुबह 6:30 बजे आगरा कैंट से चलकर 9:45 बजे पलवल पहुंचेगी। वापसी में 01942 पलवल–आगरा कैंट मेमू स्पेशल सुबह 10 बजे पलवल से रवाना होकर दोपहर 1 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

इसी अवधि में 01943 आगरा कैंट–हजरत निजामुद्दीन मेमू स्पेशल शाम 4 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर 5:25 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 01944 हजरत निजामुद्दीन–आगरा कैंट मेमू स्पेशल रात 8:35 बजे निजामुद्दीन से चलकर अगले दिन रात 1:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया–मथुरा विशेष ट्रेन 3 से 7 सितंबर तक संचालित की जा रही है। यह ट्रेन सोगरिया से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 02922 मथुरा जंक्शन–सोगरिया विशेष ट्रेन दोपहर 3:30 बजे मथुरा से रवाना होकर रात 9:20 बजे सोगरिया पहुंचेगी। रेलवे के मुताबिक अतिरिक्त और विस्तारित रेल सेवाओं का उद्देश्य जन्माष्टमी पर्व के दौरान मथुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *