मथुरा-गोवर्धन स्टेशनों पर 280 सीसीटीवी कैमरों से 24×7 निगरानी

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। गुरु पूर्णिमा एवं गोवर्धन परिक्रमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आगरा मंडल ने मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 24 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित हो रहे मेले के दौरान दोनों स्टेशनों पर स्थापित कंट्रोल रूम से लगभग 280 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में स्टेशन के प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज (FOB), सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा मेला-2026 के अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता ने मथुरा जंक्शन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेल प्रशासन के अनुसार, मेला अवधि में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। मेला अधिकारी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान रेलवे के निर्देशों का पालन करें, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों अथवा रेलवे हेल्पलाइन को दें तथा सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *