तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – अजेंद्र चौहान
आगरा| आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने 14 सितंबर से शुरू होने वाले आंदोलन को पूरा समर्थन दिया।किसानों की प्रमुख मांगों में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड और वर्ष 2013 में हुए भूमि अधिग्रहण में मुआवजा न लेने वाले किसानों को वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर चार गुना मुआवजा देने की मांग शामिल है।जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने बताया कि 14 सितंबर 2026 से चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ वृहद एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।आगरा के किसानों ने बैठक में हाथ उठाकर आंदोलन का समर्थन किया और बड़ी संख्या में 14 सितंबर को नोएडा पहुंचने का संकल्प लिया।किसानों का साफ संदेश है—अब आश्वासन नहीं, अधिकार चाहिए।





