तीन की मौत, एक बच्चे की तलाश में लगातार चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
तहकीकात TODAY
रिपोर्ट — फरहान खान / राजकुमार मीना
आगरा । के थाना कमला नगर क्षेत्र स्थित यमुना नदी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए वयस्कों और बच्चों सहित कुल 6 लोग अचानक गहरे पानी में डूबने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और रेस्क्यू टीमों की तत्परता से 5 लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया।

सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान कान्हा (22 वर्ष), महक (19 वर्ष) और रिया (17 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं काजल (17 वर्ष) और अंशू (13 वर्ष) को सकुशल बचा लिया गया है। दोनों का उपचार जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया और नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
पुलिस उपायुक्त नगर जोन के अनुसार, अभी एक अन्य बच्चे अंशु (13 वर्ष) की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीमें लगातार यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। गोताखोरों की मदद से नदी के गहरे हिस्सों में तलाश की जा रही है ताकि लापता बच्चे को जल्द से जल्द खोजा जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन लोगों से नदी में नहाने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।





