तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना
आगरा। शमशाबाद थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि चालक की हत्या उसके साथ काम करने वाले खलासी ने ही आपसी विवाद के बाद चाकू से हमला कर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय ट्रक चालक और खलासी के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि खलासी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर चालक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।





