ताज सुरक्षा पुलिस की तत्परता: 25 मिनट में खोजकर पर्यटक को लौटाया खोया मोबाइल

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक का खोया हुआ मोबाइल ताज सुरक्षा पुलिस ने मात्र 25 मिनट में खोजकर उसे सकुशल वापस लौटा दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की पर्यटक ने सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार, गाजीपुर निवासी विशाल यादव ताजमहल का भ्रमण करने आए थे। पश्चिमी निकास द्वार के पास फोटो एल्बम लेते समय उनका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन वहीं छूट गया। इसी दौरान शाम की गश्त पर निकली ताज सुरक्षा थाना की क्विक रिस्पॉन्स टीम की नजर लावारिस पड़े मोबाइल पर पड़ी। क्विक रिस्पॉन्स टीम प्रभारी ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, आरटी सेट संदेश और रेडियो अनाउंसमेंट की मदद से मोबाइल स्वामी की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता से महज 25 मिनट के भीतर मोबाइल के मालिक विशाल यादव को खोजकर उनका फोन सुरक्षित वापस सौंप दिया गया। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी शिखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ताज सुरक्षा पुलिस की इस तत्परता से एक बार फिर पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के प्रति उसकी संवेदनशील कार्यशैली देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *