आगरा में दर्दनाक हादसा: बारिश के बीच सवारियों से भरा टेंपो नाले में समाया

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन हादसा

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। आगरा में शुक्रवार शाम बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक टेंपो अचानक उफनते नाले में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टेंपो में 5 से 6 सवारियां मौजूद थीं।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण नाले का पानी सड़क पर आ गया था, जिससे चालक को रास्ते का अंदाजा नहीं लग सका और टेंपो अनियंत्रित होकर नाले में समा गया।

घटना की सूचना पर थाना ट्रांस यमुना और एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाले में फंसे टेंपो को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *