विधानसभा मानसून सत्र से पहले लखनऊ हाई अलर्ट: हजरतगंज में भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च

City/ STATE'S उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन लखनऊ

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर हजरतगंज और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए और भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। हजरतगंज एसीपी रजनीश वर्मा और एसीपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई। पुलिस ने विधानसभा मानसून सत्र के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे हजरतगंज क्षेत्र में सुरक्षा घेरा और सघन कर दिया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *