पुलिसकर्मियों और परिजनों की सेहत को लेकर आगरा पुलिस की पहल

City/ STATE'S Health आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ इस्तिकार खान 

आगरा। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट आगरा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। वामासारथी के तत्वावधान में आयोजित शिविर में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल एवं पुलिस अस्पताल, आगरा का सहयोग रहा। स्वास्थ्य शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और वजन सहित कई आवश्यक परीक्षण किए गए। इसके साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत अन्य चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेषज्ञों ने दैनिक जीवन में खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए भी जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी और व्यस्त कार्यशैली के बीच अपनी सेहत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते, ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। शिविर के माध्यम से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ नियमित जांच के लिए भी प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *