आगरा में ताज रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

City/ STATE'S Cover Story Exclusive NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर कानून जिलाधिकारी ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक पुलिस प्रशासन वायरल सोशल मीडिया स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – मोनिश उद्दीन 

आगरा में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। रिजॉर्ट मालिक को ईमेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें रिजॉर्ट के अंदर बम रखे होने का दावा किया गया है। ईमेल में अगले आठ दिनों के भीतर कभी भी धमाका किए जाने की बात कही गई।

धमकी भरा ईमेल मिलते ही रिजॉर्ट मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे रिजॉर्ट को सुरक्षा घेरे में ले लिया। BDS समेत अन्य जांच टीमें रिजॉर्ट के चप्पे-चप्पे की गहनता से जांच कर रही हैं।

पुलिस और जांच टीमें कमरों से लेकर परिसर के अन्य हिस्सों तक सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। एहतियातन मौके पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने और धमकी भेजने वाले शख्स की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *