तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – मोनिश उद्दीन
आगरा। बहनोई के दूसरी महिला से संबंध को लेकर विष्णु ने डायल 112 पर शिकायत की थी। सूचना मिलने पर दरोगा आर्यन यादव मौके पर पहुंचे। विष्णु का दावा है कि दरोगा ने मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की और हत्या करने जैसी कोई बात नहीं कही।

विष्णु ने वायरल वीडियो को लेकर भी सफाई दी है। उनका दावा है कि वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। उन्होंने वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताते हुए पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट करने की बात कही है।





