तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना
आगरा। कमिश्नरेट आगरा में तैनात प्रभारी निरीक्षक ताजगंज जसवीर सिंह सिरोही को प्रभारी निरीक्षक से सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार (IPS) एवं अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने उन्हें औपचारिक रूप से स्टार लगाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने जसवीर सिंह सिरोही के कंधों पर पदोन्नति के स्टार लगाए। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे। इस मौके पर अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति प्रत्येक पुलिस अधिकारी के उत्कृष्ट कार्य और समर्पण का सम्मान होती है। नई जिम्मेदारी के साथ जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा भी व्यक्त की गई। पदोन्नति के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहायक पुलिस आयुक्त जसवीर सिंह सिरोही को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। यह पदोन्नति कमिश्नरेट आगरा पुलिस के लिए भी गर्व का क्षण मानी जा रही है।





