तीन दिन से बिजली गुल, भड़के ग्रामीणों ने आगरा–जलेसर रोड किया जाम

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन बिजली विभाग

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के बास मोहन सहाय गांव में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने आगरा–जलेसर रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई की लापरवाही के कारण खराब ट्रांसफार्मर समय पर नहीं बदला गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी विद्युत कर्मचारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते और मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद भी विद्युत विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामे और जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। वहीं क्षेत्रीय विधायक को मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को सामान्य कराने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *