जन्माष्टमी पर अलौकिक श्रृंगार में विराजे ठाकुर मथुराधीश महाराज

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश धार्मिक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्राचीन ठाकुर मथुराधीश महाराज मंदिर में भगवान के विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भगवान मथुराधीश महाराज को पीली पोशाक पहनाकर अलौकिक श्रृंगार किया गया। विशेष श्रृंगार में विराजमान ठाकुर जी के दर्शन कर भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर में आज का विशेष श्रृंगार पंडित नन्दन श्रोत्रिय द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार मंदिर में लाला की छठी का पूजन जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व मंदिर परिसर में ही मनाया जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर मध्य रात्रि में शालिग्राम जी का पंचामृत स्नान कराया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। भगवान के विशेष श्रृंगार और दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अभिनव श्रोत्रिय, ओजस्वी भारद्वाज, तपस्या, अपला, अमन निषाद, शशि सहित अन्य श्रद्धालु एवं भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *