बालूगंज मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला अभियान

City/ STATE'S अभियान आगरा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आगरा ट्रैफिक पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार के निर्देशन में बालूगंज मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किए तथा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। आगरा ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *