जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी भावना एस्टेट को मिलने के आसार, आज होगी आधिकारिक घोषणा

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी इस वर्ष सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट को मिलने की प्रबल संभावना है। रामलीला कमेटी इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार 12 जुलाई को शाम 6 बजे रामलीला मैदान के निकट स्थित राम हनुमान मंदिर में करेगी। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में जनकपुरी आवंटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की मेजबानी के लिए प्राप्त सभी आवेदनों और समिति द्वारा किए गए सर्वेक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनकपुरी महोत्सव के आवंटन की औपचारिक घोषणा रविवार को की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस बार भावना एस्टेट, सिकंदरा क्षेत्र के निवासियों को इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी का अवसर मिल सकता है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि जनकपुरी महोत्सव को हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य, आकर्षक और गरिमापूर्ण स्वरूप में आयोजित किया जाए। बैठक में भगवान दास बंसल, ताराचंद अग्रवाल, विजय गोयल, टी.एन. अग्रवाल, संजय तिवारी, मुकेश जौहरी, संजय सिंघल, प्रवीण बंसल, अंजुल बंसल, मनोज अग्रवाल, आनंद मंगल और राहुल गौतम सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *