आगरा में गैंगस्टर एक्ट के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर कानून पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। कमिश्नरेट आगरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के एक बड़े गिरोह पर शिकंजा कस दिया है। थाना एकता पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को बहला-फुसलाकर जमीन बेचने, रजिस्ट्री कराने और धोखाधड़ी के जरिए आर्थिक लाभ कमाने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं डीसीपी नगर के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित नीरज कुमार को गुतिला पुल के पास से, राजकुमार को ताल सेमरी चौराहे के पास से तथा महिला अभियुक्ता को ताल सेमरी कृष्णा नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को झांसे में लेते थे और जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा रजिस्ट्री के नाम पर ठगी कर अवैध कमाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी थाना एकता प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस सेल के सहयोग से की। पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े इस संगठित फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *