संभल में सपा की पीडीए गोष्ठी 2027 मिशन के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

City/ STATE'S उत्तर प्रदेश संभल समाजवादी पार्टी

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट- फरहान खान/ मोनिस उद्दीन‏

संभल। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव डॉ. लखन सिंह पाल रहे, जबकि मंच पर जिला एवं विधानसभा स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में डॉ. लखन सिंह पाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और हर घर तक समाजवादी पार्टी की नीतियों व संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही किसानों, युवाओं और महिलाओं को सम्मान एवं रोजगार मिल सकता है।जिलाध्यक्ष असगर अली असारी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। वहीं जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार और प्रदेश सचिव महिला सभा संगीता पाल ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमारी, दुर्गेश दिवाकर यादव, शोभित कुमार काका, गुलशन राय, ओमप्रकाश प्रजापति, रविंद्र पाल, पूरनलाल मौर्य, फखरे आलम, बलवंत सिंह जाटव, मोसहिन खान, संजय मदान, रेवाराम कामरेड, सुमित यादव, वीरेंद्र कश्यप, भारत सिंह यादव, रजत यादव, प्रतीक नानू, शिवम यादव, गिरीश यादव, महेश मौर्य, अनिल मौर्य, मुकेश मौर्य, चौधरी मनवीर सिंह, शेख सद्दन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *