सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव का भव्य सम्मान

City/ STATE'S उत्तर प्रदेश रायबरेली समाजवादी पार्टी

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के नेताओं, अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने कहा कि वे संविधान की मर्यादा में रहते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनके अधिकारों से कभी समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब वे बार एसोसिएशन के महामंत्री थे, तब समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सेंट्रल बार में आमंत्रित किया गया था। उस समय नेताजी ने विपक्ष में रहते हुए भी पार्टी फंड से बार एसोसिएशन को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी ने तहसील से लेकर उच्च न्यायालय तक अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनवाने का कार्य किया, जबकि अन्य राजनीतिक दलों ने अधिवक्ताओं के हित में ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया।

समारोह का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. एस.यू. खान एवं जिला उपाध्यक्ष नीलेश यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एल. पाल ने की, जबकि संचालन पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने किया। समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर चंद्रराज पटेल, राम सिंह यादव, मुकेश रस्तोगी, राजेंद्र यादव, रामे यादव, प्रमुख गौरा मुन्नू लाल, रवींद्र यादव, के.डी. यादव, शुभम पाल, शिवम प्रकाश सोनकर, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी मो. इलियास सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। समारोह में रज्जू खान, गंगा प्रसाद रस्तोगी, अखिलेश माही, अनिल यादव, राहुल निर्मल बागी, हेमंत कुशवाहा, उमाकांत तिवारी, अरविंद यादव, आलोक विक्रम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, श्रीराम वर्मा, मनोज सिंह, धर्मेंद्र यादव, रंजीत यादव, शैलेश पाल, संदीप यादव, रमेश यादव, जितेंद्र यादव, नितिन कुमार, रेशमा बानो, कमलेश यादव, महेंद्र कुमार, चक्रपाणि, ममता यादव, विनोद कुमार, सुखराज वर्मा, हेमंत यादव सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *