आरपीएफ स्थापना दिवस: 32 जवानों ने किया रक्तदान, 200 वृद्ध-दिव्यांगजनों को कराया भोजन

City/ STATE'S Cover Story Exclusive Health NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर कानून जिलाधिकारी पुलिस प्रशासन वायरल सोशल मीडिया स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – मोनिश उद्दीन 

आगरा। आरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर 20 सितंबर को आगरा में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आरपीएफ के 32 जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।

इस दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ आगरा एस. रामकृष्णन और जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम ने रक्तदान करने वाले आरपीएफ जवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

वहीं, मानवीय सेवा के तहत आरपीएफ आगरा किला प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में रामलाल वृद्धाश्रम, आगरा में करीब 200 वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को भोजन वितरित कर खिलाया गया। वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों ने आरपीएफ के इस सेवा कार्य के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *