खुले नाले को लेकर नगर निगम पर बरसे विनय अग्रवाल, बोले- बड़े हादसे का इंतजार क्यों? खबर

City/ STATE'S POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश नगर निगम समाजवादी पार्टी

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – इस्लाम अब्बास 

आगरा। समाजवादी पार्टी आगरा दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने डेरा सरस, खिड़की काले खां और मोती कटरा क्षेत्र का दौरा कर खुले और असुरक्षित नाले का निरीक्षण किया। एडवोकेट सतीश नरवार के मकान के सामने नाले की टूटी बाउंड्री वॉल को लेकर उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। विनय अग्रवाल ने कहा कि करीब पांच महीने से नाले की सुरक्षा दीवार टूटी पड़ी है और यहां कोई बैरिकेडिंग भी नहीं है। घनी आबादी वाले इलाके में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रहते हैं, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने नगर निगम से तत्काल बैरिकेडिंग कराने और स्थायी सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की उन्होंने आगरा में नालों से जुड़े पूर्व हादसों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? साथ ही शहर के सभी खुले और खतरनाक नालों का सर्वे कराकर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की। इस दौरान विनय अग्रवाल ने खिड़की काले खां निवासी सतीश वाल्मीकि की माता जी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *