पालीवाल पार्क में लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने रोपे पौधे

City/ STATE'S अभियान आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर की ओर से पालीवाल पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और शहर में हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान के दौरान मौलश्री, अंकोल, अर्जुन, लाल सेमल और बरगद सहित विभिन्न उपयोगी पौधे लगाए गए। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि इन पौधों के विकसित होने से आने वाले समय में पालीवाल पार्क की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ स्वच्छ हवा, शीतल छाया और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। क्लब की अध्यक्ष उषा अग्रवाल, सचिव सुषमा जैन और कोषाध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पौधारोपण अभियान को भविष्य में और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं मीना अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रानी अग्रवाल, रूबी जैन, रुचि अग्रवाल और बबली अग्रवाल की सक्रिय उपस्थिति रही।क्लब की ओर से संदेश दिया गया कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य का उपहार है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *