भदोही में सियासी हलचल: ब्राह्मण नेताओं ने थामा सपा का दामन

उत्तर प्रदेश भदोही समाजवादी पार्टी

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट — फरहान खान 

भदोही। जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में आज राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित ब्राह्मण नेताओं ने भाजपा और निषाद पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह शामिला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए हुआ। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं ने एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने सभी नए साथियों से अपील की कि वे एकजुटता के साथ काम करें और बहुमत की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पाण्डेय के नेतृत्व में शामिल होने वालों में अनूप दुबे और प्रदीप पाठक, जो निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं, प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा संजय पाण्डेय, गुलाब दुबे, विमलेश शुक्ला, आलोक दुबे, सनत शुक्ला, अनुराग दुबे, शशांक तिवारी, राजू पाण्डेय, प्रवीण कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, मनी लाल, विनय मिश्रा, सत्यम पाण्डेय, सुनील मिश्रा, आनन्द पाण्डेय तथा शिवम पाण्डेय जैसे कई नेता भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। इस अवसर पर मणींद्र मिश्र (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), कुलदीप यादव (राष्ट्रीय महासचिव), डॉ. अजयवीर, नरेन्द्र यादव, सुनील बाजपेई और अनुराग सचान सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *