जनकपुरी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस आयुक्त ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

City/ STATE'S Cover Story Entertainment Exclusive Lifestyle NATIONAL REGIONAL आगरा आयोजन उत्तर प्रदेश धार्मिक स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / मोनिश उद्दीन 

आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट आगरा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त आगरा सचिन्द्र पटेल ने पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हरेन्द्र कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत बजरंग प्रसाद के साथ थाना सिकंदरा क्षेत्र में स्थापित श्री जनकपुरी का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने जनकपुरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

अपर पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनकपुरी महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। निर्धारित मार्गों पर आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि जनकपुरी क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी न हो। कमिश्नरेट आगरा पुलिस की ओर से महोत्सव के दौरान लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनकपुरी महोत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात से जुड़े सभी पहलुओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *