तहकीकात TODAY
रिपोर्ट — फरहान खान / मोहम्मद सुमेर
आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट आगरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार ने थाना सिकंदरा क्षेत्र में स्थित श्री जनकपुरी का भ्रमण कर महोत्सव की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती, सुरक्षा प्रबंधों तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

पुलिस आयुक्त ने मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और महोत्सव के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्री जनकपुरी महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही जनकपुरी महोत्सव के कार्यक्रमों का आगाज हुआ। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, श्रीराम बारात कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट आगरा पुलिस द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू किए गए हैं। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
0
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि श्री जनकपुरी महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है। श्री जनकपुरी महोत्सव-2026 के शुभारंभ के मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त नगर, सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत सहित श्रीराम बारात कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। महोत्सव के दौरान पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा इंतजामों के चलते आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।





