आगरा मंडल की रेल सेवाओं को यात्रियों ने दिया जोरदार रिस्पॉन्स

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। आगरा मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ राजस्व अर्जन के क्षेत्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अगस्त 2026 में करीब 33 लाख यात्रियों ने आगरा मंडल से यात्रा की, जिससे रेलवे को लगभग 68 करोड़ रुपये की यात्री आय प्राप्त हुई। यात्रियों की संख्या में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में आगरा मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम के निर्देशन में यात्री सुविधाओं और वाणिज्यिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आगरा मंडल के अनुसार, अगस्त 2026 में लगभग 33 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जिससे करीब ₹68 करोड़ की यात्री आय हुई। वहीं अगस्त 2025 में यात्रियों की संख्या लगभग 32.25 लाख और यात्री आय ₹67.79 करोड़ दर्ज की गई थी। इस तरह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले अगस्त 2026 में यात्रियों की संख्या में 2.33 प्रतिशत तथा यात्री आय में 0.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्री संख्या और आय में हुई वृद्धि मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों का परिणाम है। मंडल में यात्री सुरक्षा, स्वच्छता, समयपालन, आधुनिक टिकटिंग व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं और स्टेशन विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर संचालन, त्वरित सेवा, व्यवस्थित प्रबंधन और मानवीय व्यवहार उपलब्ध कराने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन सुविधाओं के कारण यात्रियों का रेल सेवाओं के प्रति भरोसा और उपयोग बढ़ रहा है। आगरा मंडल का कहना है कि भविष्य में भी यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और संतोषप्रद रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *