तहकीकात today
रिपोर्ट – फरहान खान,मोहम्मद सुमेर, मोनिश उद्दीन
आगरा। थाना ताजगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई।
अभियान एसीपी श्री यतेंद्र नगर, ताज सुरक्षा के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक प्रियंका यादव और एंटी रोमियो टीम प्रभारी खेमलता गंगवार ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि बाल विवाह की रोकथाम में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें तथा समाज में जागरूकता फैलाएं।
अभियान में शामिल पुलिस टीम:
– एसीपी श्री यतेंद्र नगर, ताज सुरक्षा
– प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज कुमार शर्मा, थाना ताजगंज
– महिला उपनिरीक्षक प्रियंका यादव, मिशन शक्ति प्रभारी
– खेमलता गंगवार, एंटी रोमियो टीम प्रभारी
– महिला आरक्षी माला, निधि एवं हेमलता
स्थान: थाना ताजगंज, आगरा





