आगरा मंडल में “ऑपरेशन नारकोस” का बड़ा एक्शन 84.56 किलो मादक पदार्थ बरामद

City/ STATE'S अभियान आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ इस्लाम अब्बास

आगरा। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसरों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगरा मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने “ऑपरेशन नारकोस” के तहत व्यापक अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के निर्देशन में अप्रैल से जुलाई 2026 तक की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। अभियान के दौरान RPF ने 67.93 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 33 लाख 96 हजार 500 रुपये बताई गई है। इस मामले में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में टीम ने 16.635 किलोग्राम डोडा पाउडर भी बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच “ऑपरेशन नारकोस” के तहत आगरा मंडल में कुल 84.56 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा है। RPF द्वारा अभियान को लगातार जारी रखने की बात कही गई है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और नशामुक्त रेलवे वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *