लोको पायलटों को संरक्षा नियमों की दी जानकारी

City/ STATE'S Cover Story आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – मोहम्मद सुमेर 

आगरा। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे राघवेंद्र के शर्मा ने शनिवार को आगरा मंडल की क्रू बुकिंग लॉबी और रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर की कार्यप्रणाली और रनिंग रूम की सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद मंडल कार्यालय में लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों के साथ संरक्षा सेमीनार आयोजित किया गया सेमीनार में सुरक्षित रेल संचालन के नियमों और असामान्य परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा हुई अवपथन, ग्रेडिएंट सेक्शन में ट्रेन खड़ी होने, लोड व लोको स्टेबलिंग तथा सिग्नल की अनुपालना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने रनिंग स्टाफ की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *