तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान
आगरा ब्रेकिंग। गुजरात में वर्ष 2021 में हुई सोना लूट/डकैती के मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी निखिल मेहरा को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को सिकंदरा क्षेत्र स्थित रामरघु आनंदा सोसाइटी, वाईपुर से दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण थाने में मुकदमा दर्ज था। फरवरी 2021 में गिरोह ने खुद को आयकर अधिकारी बताकर बस को रुकवाया था। बस से सोना लेकर जा रहे दो लोगों को बंधक बनाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और लूट के बाद उन्हें सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने आईपीएल सट्टे में करीब 15 लाख रुपये हारने की बात बताई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।





