तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार सवार चार लोग घायल

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश हादसा

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। थाना चित्राहाट क्षेत्र में तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई में पलटी क्षतिग्रस्त थार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी चार लोग सुरक्षित हैं।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक थार तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसे में थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जानकारी जुटाई। हादसा थाना चित्राहाट क्षेत्र के गांव पाठकपुरा के पास हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *