तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी
आगरा। थाना एत्माददौला क्षेत्र स्थित सुहाग साड़ी सेंटर में ₹19,500 कीमत का लहंगा चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध ऑटो भी दिखाई दिया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी उसी वाहन से दुकान तक आया और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

दुकान संचालक ने बताया कि चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने थाना एत्माददौला पुलिस को तहरीर देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए लहंगे की बरामदगी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





