तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन
आगरा। आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया। रामजीत नगर, अलबतिया और शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ के साथ हुई।

इस दौरान मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विकास कार्यों की शुरुआत पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सरकार और विधायक योगेंद्र उपाध्याय का आभार जताया।





