तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान / मोनिश उद्दीन
लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महानगर अध्यक्ष दिलीप के आवास पर पुलिस की तैनाती को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि महानगर अध्यक्ष को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए उनके घर पर पुलिस का पहरा बैठाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके आवास पर देर रात से ही पुलिसकर्मी मौजूद हैं। AAP के महानगर अध्यक्ष के घर पर रात से पुलिस की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी का दावा है कि लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिलीप को जाने से रोकने की कोशिश की जा रही है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और इसे आंदोलन में शामिल होने से रोकने की कोशिश बताया है।

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसी बीच प्रदर्शन से पहले पार्टी के महानगर अध्यक्ष के आवास पर पुलिस की तैनाती की खबर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। AAP का आरोप है कि उनके नेता को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। देर रात से घर पर पुलिस की मौजूदगी को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी थी, तो उससे पहले ही महानगर अध्यक्ष के आवास पर पुलिस की तैनाती क्यों की गई? हालांकि, पुलिस की ओर से इस तैनाती के पीछे की वजह और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। फिलहाल, लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन से पहले AAP महानगर अध्यक्ष दिलीप के आवास पर पुलिस की मौजूदगी ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी अपने आंदोलन को लेकर आगे क्या कदम उठाती है और पुलिस इस पूरे मामले पर क्या स्पष्टीकरण देती है।





