अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश शातिर चोर गिरफ्तार

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। कमिश्नरेट आगरा पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार पीली धातु की अंगूठियां, एक सफेद धातु की करधनी और एक जोड़ी सफेद धातु की पायल बरामद की है। बरामद जेवरात थाना बासौनी क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, थाना बासौनी क्षेत्र में अप्रैल और मई 2026 के दौरान दो अलग-अलग घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन तथा डीसीपी पूर्वी जोन एवं एसीपी पिनाहट के नेतृत्व में गठित टीम ने 16 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भूमिया बाबा मंदिर के पास से आरोपी जगदीश पुत्र रामदयाल, निवासी खुलावली, थाना देवगढ़, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उससे अन्य चोरी और नकबजनी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *